सिमडेगा।
जिला पुलिस ने रविवार को 92 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत ₹45 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरा निवासी बिरदानंद पासवान और सबरजीत प्रसाद के रूप में की गई है। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार से अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य भारी मात्रा में गांजा की खेती गिरिडीह ले जा रहे हैं। इस पर ठेठईटांगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर कार को रोका गया। जांच के क्रम में गांजा बरामद करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।