Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 19:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल
          Headline

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन और कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन और कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

          पदयात्रा की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से हुई। यहां से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला कचहरी चौक होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंचा। कार्यक्रम का समापन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

          कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे जुएल उरांव

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना है तो जनता का जनादेश हासिल करना होगा। मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता।

          उरांव ने कहा कि ईवीएम के जरिए ही विपक्षी दलों के नेता भी चुनाव जीतकर सरकार बनाते हैं, लेकिन हार मिलने पर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने लगते हैं।

          SIR को लेकर गजेंद्र पटेल ने कही यह बात

          भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना और मृत एवं अवैध मतदाताओं के नाम हटाना है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा।

          प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी कांग्रेस पर परिवारवाद और वोट चोरी के आरोपों की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य होने की बात कही।

          बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा ने भी साधा निशाना

          नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने घुसपैठ और वंशवादी राजनीति को लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया।

          वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

          जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने भी विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

          कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

          पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          November 2, 2026

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.