Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 19:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है
          Headline

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात अपराधी राज नंदन कुमार उर्फ छोटू का एनकाउंटर किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात अपराधी राज नंदन कुमार उर्फ छोटू का एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          पुलिस के मुताबिक, घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मरमला चौर की है। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राज नंदन कुमार किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात मौके पर छापेमारी की।

          बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही अपराधी ने खुद को घिरा हुआ पाया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

          17 आपराधिक मामलों में था आरोपी

          गिरफ्तार अपराधी की पहचान दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वैशाली और समस्तीपुर जिले की पुलिस के लिए लंबे समय से वांछित था। बताया जा रहा है कि छोटू समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

          पेशी के दौरान समस्तीपुर कोर्ट से हुआ था फरार

          राज नंदन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर समस्तीपुर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

          एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

          मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

          फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि मुठभेड़ के समय उसके साथ अन्य अपराधी मौजूद थे या नहीं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          November 2, 2026

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          November 2, 2026

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.