Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 18:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
          Headline

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का धंधा लगातार जारी है। इसी बीच भोजपुर जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 1,350 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhojpur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का धंधा लगातार जारी है। इसी बीच भोजपुर जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 1,350 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

          मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 2 नवंबर 2026 को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से एक यात्री बस के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। शराब की यह खेप मुजफ्फरपुर पहुंचाई जानी थी।

          सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने बक्सर-आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 पर गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान UP57AT4206 नंबर की एक यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में छिपाकर रखी गई 2,316 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 1,350 लीटर आंकी गई है।

          तीन तस्कर मौके से गिरफ्तार

          कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सिजौल निवासी विरेंद्र कुमार सिंह, बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरसा निवासी राजीव कुमार यादव और तेघरा निवासी राजीव कुमार साह के रूप में हुई है।

          कई नामी ब्रांड की शराब जब्त

          विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरामद शराब में रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की, रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की और मैजिक मोमेंट ग्रेन वोडका शामिल हैं। इन ब्रांडों की 750 एमएल और 375 एमएल की कुल 2,316 बोतलें जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित थी और इसे बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित गृह रक्षक और सैप बल के जवान शामिल थे।

          मद्य निषेध विभाग ने कहा है कि बिहार में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्योहारों के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

          Liquor seizure in Bhojpur; liquor smuggling in Bihar; alcohol confiscated in Arrah; liquor recovered from a passenger bus; three smugglers arrested. आरा में शराब जब्ती तीन तस्कर गिरफ्तार बिहार शराब तस्करी भोजपुर शराब बरामद यात्री बस से शराब बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          November 2, 2026

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          गम्हरिया कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार,SIT कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.