Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 November 2026 || 01:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गम्हरिया कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार,SIT कर रही जांच
          Headline

          गम्हरिया कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार,SIT कर रही जांच

           सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी के साथ हुई  दु-ष्कर्म के गंभीर मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की है। दो दिनों के भीतर थाना प्रभारी समेत कुल 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है,
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 1, 2026Updated:November 1, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Seraikela News:  सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी के साथ हुई  दु-ष्कर्म के गंभीर मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की है। दो दिनों के भीतर थाना प्रभारी समेत कुल 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि मामले में निलंबित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

          जानकारी के अनुसार, शनिवार को निलंबित किए गए छह पुलिसकर्मियों में एसआई मनोज कुमार साहू और हवलदार संतोष कुमार राय को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रविवार को अनुशासनहीनता और घटना की जानकारी समय पर वरीय अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में गम्हरिया थाना के नौ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

          निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई अजय पासवान और ललन रविदास, एएसआई विश्व उरांव, मुकेश कुजूर, मुकेश रविदास और सीताराम सिंह पाहन, हवलदार पितांबर महतो और बहादुर हांसदा तथा आरक्षी मनोज गोराई शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को थाना प्रभारी संजय प्रसाद, एसआई अनिरुद्ध सिंह और मनोज कुमार साहू, आरक्षी संतोष राय, हवलदार मुनेश्वर कुमार तथा आरोपित वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा को निलंबित किया गया था। इस तरह दो दिनों में कुल 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

          इधर, थाना प्रभारी संजय प्रसाद के निलंबन के बाद राजेश टुडू को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने रविवार को थाने पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।

          एसपी ने खुद संभाली जांच की कमान

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी रविवार को पुलिस बल के साथ गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ कर बयान दर्ज किए। एसपी ने स्पष्ट किया कि एसआईटी हर पहलू की जांच कर रही है। किसी की भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

          थानों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश

          घटना के बाद एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी या थाना परिसर में शराब अथवा अन्य नशे की हालत में पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की अनुशंसा की जाएगी।

          साथ ही महिला फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने और पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। महिला शिकायतकर्ताओं को बेवजह थाने में बैठाकर रखने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने पर संबंधित पुलिसकर्मी के साथ थाना प्रभारी की जवाबदेही भी तय होगी।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.