Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 19:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी
          Headline

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय भूमिगत पीएनजी (PNG) गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:  बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय भूमिगत पीएनजी (PNG) गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद गैस का रिसाव होने लगा और अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

          नाला निर्माण के दौरान हुआ हादसा

          स्थानीय लोगों के अनुसार, गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी पीएनजी गैस पाइपलाइन मशीन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया।

          धमाके की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

          पुलिस और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

          हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अब तक एक शव और एक घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

          घटनास्थल पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, टाउन-2 के सीडीपीओ दीपक कुमार और जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रज्ञा शरण सहित कई अधिकारी पहुंचे। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया है।

          केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख, जांच के निर्देश

          घटना पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

          केंद्रीय मंत्री ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज, प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा और राहत कार्य को पूरा करना है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          November 2, 2026

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.