Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 20:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है
          Headline

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          बिहार के भागलपुर में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा गया। नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष जब चुनाव जीतता है तो उसे लोकतंत्र सुरक्षित दिखाई देता है, लेकिन हारने के बाद वही लोकतंत्र को खतरे में बताने लगता है।

          उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक सोच और कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। यदि उसने समय रहते अपनी मानसिकता नहीं बदली तो आने वाले दिनों में जनता उसकी बची-खुची राजनीतिक जमीन भी छीन लेगी।

          भागलपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

          सोमवार सुबह विशेष विमान से भागलपुर हवाई अड्डे पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लाजपत पार्क स्थित सभा स्थल पर बड़ी संख्या में राजग समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें विशाल त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया।

          पदयात्रा में भाजपा के साथ-साथ राजग के विभिन्न घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

          राहुल गांधी और विपक्ष की रैली पर साधा निशाना

          सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित विपक्ष की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता देश में झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

          नितिन नवीन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने पर कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन हार मिलने के बाद ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दे उठाने लगता है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर देश के लोकतंत्र, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया।

          लोकतंत्र की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

          भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना और जनता के भरोसे को बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से झूठ, भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिशों का राजग विरोध करेगा।

          राजग के कई बड़े नेता रहे मौजूद

          इस पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, दीपक प्रकाश और संतोष सुमन समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

          इसके अलावा भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद और कार्यक्रम संयोजक नितेश सिंह सहित राजग के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          November 2, 2026

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.