Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 21:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में बिहार के दिग्गज; BJP, JDU, RJD और Congress के नेताओं की टीम झोंक रही ताकत
          चुनाव

          झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में बिहार के दिग्गज; BJP, JDU, RJD और Congress के नेताओं की टीम झोंक रही ताकत

          today post liveBy today post liveNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          झारखंड विधानसभा चुनाव
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही बिहार के चार बड़े दल – भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), और कांग्रेस – ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार के दो दर्जन से अधिक बड़े नेता झारखंड में अपने गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात प्रचार में जुटे हैं। छठ पूजा के बाद प्रचार का जोश और भी बढ़ने की उम्मीद है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

          तमाड़ में NDA का जोरदार प्रचार, JDU के बड़े चेहरे पहुंचे मैदान में

          शनिवार को JDU के वरिष्ठ नेताओं ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर JDU के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जैसे बड़े नेताओं ने एनडीए का प्रचार किया। इन नेताओं ने जनता से एनडीए के विकास एजेंडे को समर्थन देने की अपील की और सरकार की योजनाओं के फायदे गिनाए।

          नामांकन के समय भी दिखी JDU की मजबूती

          24 अक्टूबर को एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी सहित JDU के कई नेता मौजूद थे। पोटका से मीरा मुंडा, जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास ने नामांकन दाखिल किया था, जिनके पक्ष में JDU के नेता मजबूत समर्थन देने पहुंचे थे।

          RJD भी मैदान में, तेजस्वी ने संभाला मोर्चा

          RJD ने झारखंड की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव प्रचार के पहले चरण में तेजस्वी यादव ने कई सभाओं को संबोधित किया। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद छठ पूजा के बाद पलामू और आसपास की सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। RJD के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विजय प्रकाश, सुरेश पासवान और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी भी झारखंड में लगातार प्रचार अभियान में सक्रिय हैं।

          कांग्रेस ने भी झोंकी पूरी ताकत, नेताओं को दिए गए अलग-अलग जिम्मे

          बिहार कांग्रेस के कई बड़े नेता भी झारखंड में डेरा डाले हुए हैं। छठ पूजा के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। फिलहाल, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष को साहेबगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, और वह अपने समर्थकों के साथ चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, आनंद शंकर, राजेश राम और छत्रपति यादव भी विभिन्न क्षेत्रों का प्रभारी बनकर सक्रिय प्रचार में लगे हैं।

          छठ के बाद और तेज होगा प्रचार का शोर

          झारखंड में दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर बिहार के नेता पूरी तरह सक्रिय हैं। छठ के बाद झारखंड के चुनावी समर में प्रचार का शोर और तेज होगा, जिससे कि सभी दल अपने पक्ष में वोटरों को लामबंद कर सकें। विधानसभा चुनाव में बिहार के बड़े नेताओं की टीम झारखंड में मौजूदगी से यह साफ है कि यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती है

          bihar politician jharkhand chunav jharkhand election Jharkhand News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.