Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 22 April 2026 || 15:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा हमला, झारखंड में 20 करोड़ का ट्रेजरी घोटाला, सीबीआई जांच की मांग
          Headline

          बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा हमला, झारखंड में 20 करोड़ का ट्रेजरी घोटाला, सीबीआई जांच की मांग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          ट्रेजरी घोटाले में बड़े रैकेट का दावा

          Ranchi News:   झारखंड में बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

          भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, असल में यह उतना ही जटिल और संगठित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहा है और उसे पूर्व डीजीपी द्वारा सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि एक अकेला लेखपाल 25 महीनों में 63 बार अवैध निकासी कर सकता है।

          साह ने कहा कि इस पूरे मामले में जिला स्तर पर डीडीओ की जिम्मेदारी एसपी की होती है, जो यह अधिकार डीएपी को सौंपते हैं। इसलिए संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी गंभीर जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपेंद्र सिंह के जन्मतिथि में कथित हेरफेर और उनके नाम पर अनु पांडे के खाते में लंबे समय तक अवैध राशि ट्रांसफर होना किसी बड़े नेटवर्क की ओर संकेत करता है।

          भाजपा प्रवक्ता ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कैशियर संतोष कुमार की पूर्व गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी पार्टी ने बड़े रैकेट की आशंका जताई थी, जिसे बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पुलिस जांच में सही पाया गया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा ट्रेजरी घोटाले में भी उच्च स्तर के संरक्षण के बिना इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।

          अजय साह के अनुसार, अब तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक केवल दो जिलों में ही यह घोटाला लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि पूरे राज्य में व्यापक जांच कराई गई तो यह घोटाला बिहार के चर्चित चारा घोटाला से भी बड़ा साबित हो सकता है।

          भाजपा ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस विभाग से जुड़े इस मामले की जांच केवल पुलिस द्वारा कराना निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। इसलिए पार्टी ने न्यायिक जांच या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

          इसके अलावा भाजपा ने हेमंत सरकार पर पूर्व में भी कई विभागों में घोटालों के आरोप लगाए। पार्टी का दावा है कि ऊर्जा विभाग में करीब 100 करोड़, पर्यटन विभाग में 10 करोड़ और पेयजल विभाग में 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों का खुलासा कैग रिपोर्ट में हुआ, लेकिन सरकार अभी भी कई महत्वपूर्ण फाइलें उपलब्ध नहीं करा रही है।

          भाजपा का कहना है कि यदि सभी फाइलें सामने लाई जाएं, तो राज्य में हजारों करोड़ रुपये के और घोटालों का खुलासा हो सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BJPJharkhand #BokaroScam #HazaribaghScam #HemantSorenGovernment #JharkhandTreasuryScam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          April 20, 2026

          केदारनाथ यात्रा 2026: पंचमुखी डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट,अक्षय तृतीया पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

          April 19, 2026

          नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हादसे का रचा झूठा नाटक]

          April 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रवण कुमार बने जदयू विधानमंडल दल के नेता , नीतीश कुमार ने दी मंजूरी

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.