दुमका।
दुमका विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। भाजपा मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि हम यहां की बेटी और बहन है। वही हमारे सामने जो चुनाव लड़ रहा है वह बाहरी प्रत्याशी है। उम्मीदवार लुईस मरांडी ने कहा कि 2014 में भी उन्होंने तत्कालीन हेमंत सोरेन को इस सीट से शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए मंदिर और चर्च एक समान है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुमका की जनता के सुरक्षा का संकल्प लेती है। झामुमो लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित कर रही है।



