छपरा।
दो ननंद ने मिलकर पीट-पीटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। मारपीट में एक भांजा भी शामिल था। घटना नगर थाना क्षेत्र के रूपरंग मोहल्ले में हुई है। इसको लेकर मृतका के पति के दो बहनों और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मृतका के पति संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट के बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसने घायल पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज कराने के बाद घायल पत्नी को घर लेकर लौट गया। बुधवार को पुनः निजी अस्पताल के डॉक्टर मधु राय से इलाज करा कर व पत्नी को लेकर उसके मायके बड़ा तेलबा लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि शाम को उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी।


