Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 19:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप
          Headline

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          दीपावली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि, बुद्धि, शांति और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Today Post Desk:   दीपावली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि, बुद्धि, शांति और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है। मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता तथा मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है।

          पूजा के लिए जरूरी सामग्री

          दीपावली की पूजा से पहले सभी आवश्यक सामग्री एकत्र कर लेनी चाहिए। इसके लिए मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर, रोली, कुमकुम, अक्षत, चंदन, फूल, माला, धूप, अगरबत्ती, कपूर, दीपक, रुई, घी, कलावा, नारियल, पान, सुपारी, फल, मिठाई, खील-बताशे, पंचामृत, गंगाजल, कलश, चांदी का सिक्का और पूजा की थाली की व्यवस्था करें।

          दीपावली की पूजा विधि

          सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें। एक चौकी पर स्वच्छ सफेद या लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद पूजा सामग्री व्यवस्थित करके दीपक जलाएं।

          पूजा शुरू करने से पहले जल छिड़ककर स्वयं और पूजा स्थल को पवित्र करें। इसके बाद पृथ्वी माता को प्रणाम कर आसन ग्रहण करें। भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए आचमन करें और मन को शांत कर पूजा का संकल्प लें।

          संकल्प के समय हाथ में जल, अक्षत, पुष्प और एक सिक्का लेकर अपना नाम, स्थान तथा पूजा का उद्देश्य बोलें। इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश और माता गौरी की पूजा करें। फिर कलश, नवग्रह और षोडश मातृकाओं का पूजन करें। सभी देवी-देवताओं को तिलक, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।

          मां लक्ष्मी को अर्पित करें दीप और भोग

          इसके बाद मां महालक्ष्मी की पूजा शुरू करें। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के सामने सात, 11 या 21 दीपक जलाएं। मां को फूल, माला, चंदन और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। इसके बाद फल, मिठाई, खील-बताशे का भोग लगाएं।

          पूजा के दौरान श्रीसूक्त, लक्ष्मीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। अंत में परिवार के सभी सदस्यों के साथ मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की आरती करें।

          पूजा के बाद करें क्षमा प्रार्थना

          पूजा संपन्न होने के बाद जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए देवी-देवताओं से क्षमा मांगें। श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें कि पूजा में हुई त्रुटियों को स्वीकार कर मां लक्ष्मी परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें। धार्मिक मान्यता है कि दीपावली पर श्रद्धा, स्वच्छता और सच्चे मन से की गई पूजा से घर में सकारात्मकता और सुख-शांति का वातावरण बनता है।

          Diwali Lakshmi Puja Vidhi Diwali Puja Samagri Lakshmi Ganesh Saraswati Puja दिवाली पूजा विधि 2026 मां लक्ष्मी पूजा कैसे करें
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.