Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 18:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल; एनकाउंटर पर बवाल
          Headline

          पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल; एनकाउंटर पर बवाल

          राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2026No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल और दो देशी कट्टा बरामद करने का दावा किया है। वहीं, तीनों मृतकों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

          घटना के बाद दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इधर,  मनेर के अलावा भोजपुर जिले में भी शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के एक शूटर को गोली लगने की सूचना है। एक ही दिन में दो मुठभेड़ों की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

          सुबह 4:30 बजे मिली थी अपराधियों की सूचना

          पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे पटना एसटीएफ और जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि मनेर के शेरपुर इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

          पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी में अपराधियों की ओर से 24 राउंड और पुलिस की ओर से 18 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान थानाध्यक्ष रजनीश कुमार की बांह में गोली लग गई। गोली बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

          तीनों घायलों की अस्पताल में मौत

          मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव, राजा कुमार उर्फ सूरज और बबलू यादव के रूप में हुई है।

          पुलिस ने तीनों को पेशेवर अपराधी और सुपारी लेकर हत्या करने वाला शूटर बताया है। एसएसपी के अनुसार, जयप्रकाश यादव वर्ष 1996 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज बताए गए हैं। राजा कुमार उर्फ सूरज और बबलू यादव के खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले होने की बात पुलिस ने कही है।

          परिजनों ने बताया फर्जी एनकाउंटर

          मुठभेड़ में मारे गए जेपी यादव के भाई राम आशीष यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा कि उनके भाई सहित तीनों मृतक पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में नामजद आरोपित नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई कर उनके भाई की जान ले ली।

          परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

          अस्पताल में हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

          तीनों के शव दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों और समर्थकों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान पथराव की भी सूचना है तथा कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।

          इस दौरान कथित तौर पर रिंकू माली की भी पिटाई की गई। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि रिंकू माली ही तीनों को उनके घर से अपने साथ लेकर गया था।

          मीसा भारती पहुंचीं अस्पताल, अधिकारियों से ली जानकारी

          घटना की जानकारी मिलने पर राजद सांसद मीसा भारती भी दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि तीनों को सीने में गोली मारी गई। वहीं, भीड़ में जाति के आधार पर एनकाउंटर किए जाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि, ये सभी आरोप परिजनों और वहां मौजूद लोगों की ओर से लगाए गए हैं। मीसा भारती ने सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में हुए हंगामे और पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भी सवाल उठाए गए।

          अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात

          स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में चार थानों की पुलिस और 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। फिलहाल परिजन पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं।

          फिलहाल मनेर एनकाउंटर को लेकर पुलिस के दावों और परिजनों के आरोपों के बीच मामला गरमा गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच से ही मुठभेड़ की परिस्थितियों से जुड़े कई सवालों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

          Patna encounter news Patna Maner Police Encounter पटना मनेर एनकाउंटर पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड बिहार पुलिस मुठभेड़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          November 6, 2026

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          November 6, 2026

          खूंटी में दर्दनाक हादसा: चेकडैम में डूबने से मां और छह साल के बेटे की मौ/त

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          खूंटी में दर्दनाक हादसा: चेकडैम में डूबने से मां और छह साल के बेटे की मौ/त

          JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा रद्द करने का सरकार का आदेश निरस्त

          भोजपुर में रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गो/ली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.