भागलपुर।
सुल्तानगंज स्थित जहाज गंगा घाट पर सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर स्नान करने गए तीन दोस्त डूब गए। इसमें एक युवक सौरभ कुमार का शव निकाल लिया गया है,जबकि दो की तलाश जारी है। गंगा घाट पर पहुंचे परिजनों ने क्रंदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम तैनात है।
जानकारी अनुसार साहिबगंज निवासी सौरभ कुमार 18 वर्ष, मुकेश कुमार 15 वर्ष और राहुल कुमार 16 वर्ष सोमवारी को गंगा स्नान और जल भरने सुल्तानगंज जहाज घाट एक दिन पहले पहुंचे थे। तीनों दोस्त घर से यह कहकर निकले थे कि स्नान के बाद वे जल भरकर मनोकामना मंदिर में पूजा करने जाएंगे। रविवार की रात करीब 2 बजे के आसपास तीनों स्नान के लिए गंगा में उतरे थे। इस क्रम में तेज बहाव के कारण वे बड़े गड्ढे में चले गए। एक साथी जब पहले डूबने लगा तब उसे बचाने के दौरान दूसरा और तीसरा भी डूब गया।
मालूम हो कि जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला और गंगा जल भरने पर रोक लगाई है। पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए घाट पर पुलिस का प्रबंध नहीं है। इस बार खतरनाक घाट को न चिन्हित किया गया है और न पोस्टर लगाए गए हैं। वही बैरिकेडिंग भी नहीं है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


