छपरा (सारण)।
तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर ब्रह्म स्थान के समीप सोमवार की सुबह एक बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार रसीदपुर गांव निवासी बाबूलाल राय 65 वर्ष अपने पुत्र बनारस राय 30 वर्ष के साथ पैदल पचरौड़र जा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो ने इन दोनों को रौंद दिया। इससे बाबूलाल राय की मौत मौके पर हो गई। जबकि पुत्र जख्मी हो गया। आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े ,तब तक चालक बोलोरो लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बनारस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


