Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 02:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
          Headline

          राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          latehar news :   गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से राहुल दूबे गिरोह के  सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल ,12 गोलियां सहित अन्य सामान बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों में सदर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव निवासी विकास कुमार उर्फ मिथुन लोहरा , सुधीर लोहरा ,उपेंद्र ठाकुर , बरवाडीह निवासी सोनू पासवान वैशाली बिहार निवासी रोशन कुमार, पलामू निवासी प्रभात कुमार , मुकेश यादव शामिल है।

          शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू के पास कुछ अपराधी जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गई । पुलिस को देखकर अपराधी भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया । जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बंदूक और गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने स्वीकार किया कि कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के कहने पर उन लोगों के जरिये कोलियरी के इलाके में हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।

          डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से अधिकांश के गंभीर आपराधिक इतिहास रहे हैं । इन पर झारखंड के अलावे अन्य राज्यों में भी अपराधिक नेटवर्क रखने का आरोप है। इन पर विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मामले भी दर्ज हैं। लातेहार जिले में हुए कोलियरी के इलाके में आगलगी और फायरिंग की घटना में इन्हीं अपराधियों का हाथ था।

          छापेमारी टीम में बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी,बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान,बालूमाथ थाना एसआई अमित कुमार रविदास और विभिन्न थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Balumath police station crime news Jharkhand latest news Jharkhand police raid Rahul Dubey gang arrest weapons recovered from criminals अपराधियों से हथियार बरामद झारखंड ताजा खबर झारखंड पुलिस छापेमारी बालूमाथ थाना अपराध समाचार राहुल दूबे गिरोह गिरफ्तारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.