Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 16 May 2026 || 19:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रिम्स के MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          रिम्स के MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:   झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रिम्स के एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिम्स परिसर में शोक और तनाव का माहौल है।

          मृतक छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो झारखंड के सिमडेगा जिले का निवासी था। वह रिम्स के हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार शनिवार को उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। एमबीबीएस 2024 बैच के सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहा था।

          बताया जा रहा है कि समय रहते हॉस्टल के अन्य छात्रों और प्रबंधन को घटना की जानकारी मिल गई। इसके बाद हॉस्टल कर्मचारियों और छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अक्षित को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

          घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल छात्र के कमरे की तलाशी नहीं ली गई है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

          पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र किसी मानसिक तनाव, पढ़ाई के दबाव या अन्य निजी कारणों से परेशान था या नहीं।

          इस घटना ने मेडिकल छात्रों और रिम्स प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। छात्र की अचानक मौत से साथी छात्रों में भी गहरा दुख और सदमा है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #JharkhandNews AkshitKujur MBBSStudentSuicide RanchiNews RIMSRanchi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भगवान पार्श्वनाथ की पवित्र धरा मधुबन से भाजपा को हमेशा नई ऊर्जा मिलती रही है – बाबूलाल

          May 16, 2026

          कोडरमा के मिटको कॉलोनी में हुए नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध सबंध में हुई थी हत्या, दंपति गिरफ्तार

          May 16, 2026

          शेखपुरा के अपह्त 5 वर्षीय मासूम के शव का अवशेष बरामद ,साइबर पैसे के विवाद में गई मासूम की जान

          May 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भगवान पार्श्वनाथ की पवित्र धरा मधुबन से भाजपा को हमेशा नई ऊर्जा मिलती रही है – बाबूलाल

          रिम्स के MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

          कोडरमा के मिटको कॉलोनी में हुए नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध सबंध में हुई थी हत्या, दंपति गिरफ्तार

          शेखपुरा के अपह्त 5 वर्षीय मासूम के शव का अवशेष बरामद ,साइबर पैसे के विवाद में गई मासूम की जान

          कहलगांव के मंदिर में शादी के 30 मिनट बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत,युवक की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.