Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 06:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू 28 को आएंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
          Headline

          Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू 28 को आएंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 27, 2024Updated:February 27, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत समारोह में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। दीक्षांत समारोह में तीन छात्रों को चांसलर मेडल, 58 छात्रों को गोल्ड मेडल और 29 स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री दी जायेगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

          विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में अलग-अलग कमेटियों का गठन हुआ है। साथ ही सुरक्षा के सख्त इंतजाम भी किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक मंगलवार को सीयूजे मनातू परिसर में हुई, जिसमें सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर केवल विश्वविद्यालय में आंतरिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि बाह्य स्तर पर भी तैयारी कर ली गयी है। मनातू परिसर में सड़कों का निर्माण भी कर दिया गया है।

          प्रो. जय प्रकाश लाल, कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास एवं दीप्तिमयी दीक्षित मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगी। अकादमिक जुलूस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद राष्ट्रपति अकादमिक जुलूस में सम्मिलित होंगी। अकादमिक जुलूस के डायस पर आगमन और राष्ट्रगान के पश्चात चांसलर द्वारा दीक्षांत आरंभ करने की आज्ञा दी जायेगी। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास स्वागत वक्तव्य के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति मेधावियों को पदक सम्मानित करेंगी और डिग्रियां देंगी। इसके बाद सभी स्कूल के डीन छात्रों को डिग्री देंगे।

          राष्ट्रपति के प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर नो फ्लाइंग जोन घोषित

          राष्ट्रपति के 28 फरवरी के प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। फ्लाइंग जोन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से धुर्वा गोलचक्कर से सिठियो से बालालौंग से गुटुवा से आईटीबीपी चौक से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के 500 मीटर की परिधि को लागू किया गया है। इस दौरान उक्त क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग और गर्म हवा के गुब्बारे और अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाई गयी है।

          अनुमंडल दंडाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार ने यह कार्रवाई रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में की हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के आस-पास के 500 मीटर क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह निषेधाज्ञा 28 फरवरी सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Central University of Jharkhand convocation President Draupadi Murmu
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.