Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 16:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ऑनलाइन जुए में हारे लोगों ने बनाया चोर गिरोह, छह गिरफ्तार
          Headline

          ऑनलाइन जुए में हारे लोगों ने बनाया चोर गिरोह, छह गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 18, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:- रामगढ़, हजारीबाग और रांची जिले के बंद घरों से लाखों की संपत्ति उड़ने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रामगढ़ पुलिस ने चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर कई कांडों का उद्भेदन कर दिया। रविवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चोर गिरोह के आतंक को खत्म करने के लिए पुलिस कई महीनों से लगी हुई थी। छह सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद आम जनता को राहत मिलेगी। एसपी ने बताया कि रामगढ़ जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने यह स्पष्ट किया कि ऑनलाइन जुए में हारे हुए लोगों ने चोर गिरोह बनाकर आतंक फैला रखा था।

          शातिर चोर गिरोह लगातार उन घरों को निशाना बना रहे थे जो बंद थे। इसी दौरान बरकाकाना ओपी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर गिरोह और चोरी में प्रयुक्त होने वाला बाइक कैद हो गया। मोटरसाइकिल (जेएच 24 जे 0823) का सत्यापन किया गया तो वह कुजू ओपी क्षेत्र के सुंदरियाबांध निवासी राजेश प्रसाद केसरी के पुत्र प्रिंस कुमार केसरी के नाम पर निकला।

          प्रिंस से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह बाइक उसका बड़ा भाई संदीप कुमार केसरी इस्तेमाल करता है। इस सूचना के बाद पुलिस को पहली लीड मिली और संदीप कुमार केसरी को गिरफ्तार किया गया।

          पुलिस ने जब संदीप केसरी से पूछताछ शुरू की तो वह बहुत जल्द ही टूट गया। उसने सीसीटीवी में कैद वीडियो और फोटो को देखकर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का पर्दाफाश कर दिया। उसकी निशानदेही पर पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। संदीप केसरी के अलावा गिरफ्तार लोगों में सुंदरिया बांध कुजू निवासी जागेश्वर कुमार , अनुज कुमार , कुजू मुरपा बस्ती निवासी राजीव कुमार , करमा अंसारी टोला निवासी कमर रज़ा , शिवपुरी कॉलोनी चटनियां बस्ती निवासी सौरभ शर्मा शामिल हैं।

          संदीप केसरी ने पुलिस को बताया कि 5 मई को बरकाकाना ओपी क्षेत्र में वह अपने सहयोगियों के साथ चोरी करने गया था। उसने पुलिस को बताया कि हम लोग एक गिरोह के रूप में चोरी की घटना को अंजाम देते है। चोरी के सामानों को आपस में बांट लेते है। गिरोह का सरगना रांची में रहता है। गिरोह के द्वारा योजना बनाकर रांची, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले के विभिन्न बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का सोने का लोकेट, चांदी का सिक्का, जूता और चोरी में प्रयोग करने वाला औजार बरामद किया गया है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, एक जोड़ा जूता, एक ईयर बड, चोरी में प्रयुक्त होने वाला पेचकस, लोहे का सब्बल आदि भी जप्त किया गया है।

          एसपी अजय कुमार ने बताया कि चोर गिरोह का सरगना रांची में रहता है। उसके साथ रामगढ़ जिले के भी कई लोग संपर्क में थे। यह सभी ऑनलाइन गेम में पैसा लगाते थे। जुए में इन लोगों को चूना लगा, तो वे लोग कर्ज में डूब गए। सभी लोगों ने मिलकर चोर गिरोह बनाया। मुख्य सरगना रांची में रहता है और एक्सयूवी 500 पर सवार होकर घूमता है। एसपी ने यह भी बताया कि गिरोह के सदस्यों के द्वारा उन घरों की रेकी की जाती थी जो बंद होते थे। जैसे ही सरगना को इसकी जानकारी होती थी वह घटनास्थल पर आता था। यह गिरोह चोरी में इतना माहिर हो गया था, कि आधे घंटे में ही पूरा घर खाली कर निकल जाता था। रामगढ़, हजारीबाग और रांची में अब तक हुए दर्जनों चोरी की घटनाओं में इस गिरोह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

          छापेमारी दल में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, टेक्निकल सेल प्रभारी रजत कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार आदि शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          hajaribag Jharkhand News Online Gambling Ramgarh News Ranchi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.