Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 3 November 2026 || 11:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मौत का आंकड़ा पहुंचा 6, कई की हालत गंभीर,700 लीटर मेथनॉल स्प्रिट जब्त
          Headline

          मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मौत का आंकड़ा पहुंचा 6, कई की हालत गंभीर,700 लीटर मेथनॉल स्प्रिट जब्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Motihari News: शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।   जिले के तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में जहरीली शराब पीने  से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी तक चली गई है, जिससे इलाके में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है।

          मृतकों में जयसिंहपुर पुलवाघाट के चंदू प्रसाद, परसौना के प्रमोद यादव और परिक्षण मांझी, बालगंगा के सम्पत साह तथा हरदिया के हरी भगत और लालकिशोर राय शामिल हैं। वहीं विनोद साह, राहुल पासवान, लोहा ठाकुर और लड्डू साह समेत कई लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से बीमार लड्डू साह और विनोद साह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

          जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ितों ने बुधवार शाम परसौना और बालगंगा इलाके में शराब का सेवन किया था, जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लगातार हो रही मौतों से बालगंगा, लक्ष्मीपुर, गदरिया परसौना और हरदिया गांवों में शोक की लहर है।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है, जबकि चौकीदार भरत यादव को गिरफ्तार किया गया है। उस पर मुख्य शराब कारोबारी नागा राय की मदद करने का आरोप है।

          पुलिस ने मुख्य आरोपी नागा राय समेत आठ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मृतक प्रमोद यादव की पत्नी सुगंति देवी के आवेदन पर भी मामला दर्ज हुआ है।

          पीपराकोठी से 700 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है, जिसकी जांच में मेथनॉल की पुष्टि हुई है

          इस बीच पीपराकोठी से 700 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है, जिसकी जांच में मेथनॉल की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, यह स्प्रिट काफी जहरीली थी और अगर समय रहते इसे नहीं पकड़ा जाता तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी।

          जांच में सामने आया है कि पीपराकोठी के कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाया था, जिसे आगे खलीफा और सुनील शाह के जरिए नागा राय और जम्मू बैठा तक पहुंचाया गया। नागा राय ने परसौना में जबकि जम्मू बैठा ने बालगंगा में इसकी सप्लाई की।

          प्रशासन ने प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

          Action Against Bihar Liquor Mafia East Champaran Liquor Tragedy Methanol Spirit Seized Poisonous Liquor Death Case जहरीली शराब मौत मामला Motihari Poisonous Liquor Incident पूर्वी चंपारण शराब त्रासदी बिहार शराब माफिया कार्रवाई मेथनॉल स्प्रिट बरामद मोतिहारी जहरीली शराब कांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          November 2, 2026

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          November 2, 2026

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.