Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 18 April 2026 || 20:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मास्टरमाइंड डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार,15 लाख कैश और सोना बरामद
          बिहार

          मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मास्टरमाइंड डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार,15 लाख कैश और सोना बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब आरोपी ट्रेन के जरिए भागने की कोशिश कर रहा था।

          मामला Bank of Maharashtra की सिंगरौली शाखा में शुक्रवार को हुई सनसनीखेज डकैती से जुड़ा है, जहां बदमाशों ने नगदी और भारी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिए थे।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 15 लाख 22 हजार रुपये नगद और करीब 61.77 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं।

          आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से भाग रहा था। नबीनगर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने खुद को अपनी मां के इलाज के लिए पटना जाने वाला यात्री बताया, लेकिन जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में नकदी और सोना मिला।

          इसके बाद उसे डेहरी आरपीएफ पोस्ट लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में डकैती की थी। पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मिलकर करीब 20 लाख रुपये नगद और लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटे थे। घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे।

          इस मामले की जानकारी मिलते ही सिंगरौली पुलिस और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। फिलहाल फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

          पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कमलेश कुमार पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर मोटरसाइकिल चोरी समेत कई संगीन मामलों के आरोप हैं और वह पहले जेल भी जा चुका है।

          फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bank dacoity Singrauli Bank of Maharashtra robbery Bihar criminal arrest Dehri on Son arrest news RPF action India
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विकसित भारत रन’ में उमड़ी महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी,महिलाओं को बताया बदलाव की ताकत

          April 17, 2026

          सीवान में जमीन विवाद मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत कई पर केस दर्ज

          April 16, 2026

          बिहार में जनगणना 2027 की डिजिटल शुरुआत, 17 अप्रैल से खुद भरें ऑनलाइन फॉर्म,2 मई से घर-घर सर्वे, ऑनलाइन डेटा से बनेगी विकास योजनाएं

          April 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मास्टरमाइंड डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार,15 लाख कैश और सोना बरामद

          सारंडा में नक्सलियों को सीआरपीएफ की आखिरी चेतावनी, 1 महीने में करें सरेंडर

          बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बना कारण,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

          धनबाद में अपराधियों का तांडव जारी, घर में घुसकर शुभम यादव की गो/ली मारकर ह/त्या, इलाके में दहशत

          रामगढ़ में 35 लाख का ट्रेजरी घोटाला उजागर, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल पर केस,कुबेर पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी कर्मचारी बनाकर लाखों की निकासी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.