Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 3 November 2026 || 19:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लातेहार में 5 लाख के इनामी जेजेएमपी नक्सली शिवा समेत दो गिरफ्तार
          Headline

          लातेहार में 5 लाख के इनामी जेजेएमपी नक्सली शिवा समेत दो गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Latehar News:  जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल कमांडर शिवनारायण सिंह उर्फ शिवा और एरिया कमांडर शुकुलदेव उरांव शामिल हैं। दोनों नक्सली लातेहार जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

          शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के दोनों सक्रिय नक्सली लातेहार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

          पुलिस टीम जब धनकरा मोड़ के पास पहुंची तो वहां मौजूद दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस जवानों ने तेजी और सतर्कता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ और पहचान के बाद गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य शिवनारायण सिंह उर्फ शिवा और शुकुलदेव उरांव के रूप में हुई।

          एसपी कुमार गौरव ने बताया कि शिवनारायण सिंह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिलों के विभिन्न थानों में 24 से अधिक नक्सली हिंसा, रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। वह संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है।

          पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में संगठन के अन्य सदस्यों, हथियारों के ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। इसके आधार पर इलाके में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। साथ ही संभावित नक्सली ठिकानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

          एसपी कुमार गौरव ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आत्मसमर्पण ही उनके लिए सुरक्षित रास्ता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उग्रवादी गतिविधियां जारी रहीं तो पुलिस और अधिक सख्त कार्रवाई करेगी। इस अभियान में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, सब-इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार उपाध्याय, कामता कुमार, संतोष कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

          Jharkhand police action JJMP Naxal arrested Latehar Naxal News Shivnarayan Singh arrested
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          November 3, 2026

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          November 3, 2026

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.