Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 3 November 2026 || 20:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद
          Headline

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          पुलिस ने कुख्यात अपराधी चंदन कुमार सिंह और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार पिस्टल, पांच मैगजीन और 58 जिंदा कारतूस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Siwan News:  जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमएच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात अपराधी चंदन कुमार सिंह और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार पिस्टल, पांच मैगजीन और 58 जिंदा कारतूस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

          एसपी भारत सोनी ने सोमवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिब्बी गांव निवासी चंदन कुमार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एमएच नगर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने चंदन के घर पर अचानक छापेमारी की।

          पुलिस को देखते ही घर में मौजूद कुछ लोग भागने लगे। हालांकि जवानों ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चंदन कुमार सिंह, निवासी डिब्बी गांव और विकास कुमार, निवासी मदेशिलापुर, थाना आंदर के रूप में हुई है।

          दो लग्जरी गाड़ियों से भी मिले हथियार

          तलाशी के दौरान चंदन की कमर से एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसकी जेब से अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन भी मिला। वहीं, विकास कुमार के पास से एक देसी पिस्टल, सात कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

          इसके बाद पुलिस ने घर के सामने बने गैराज में खड़ी फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा थार की तलाशी ली। फोर्ड एंडेवर से एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले, जबकि थार से एक अन्य पिस्टल, मैगजीन और ड्रैगन टॉर्च बरामद की गई।

          घर की तलाशी में एक काले बैग से 45,220 रुपये नकद, 38 जिंदा कारतूस और चार कीपैड मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस के अनुसार, कुल बरामदगी में चार पिस्टल, पांच मैगजीन और 58 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा छह मोबाइल फोन और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।

          हत्या और रंगदारी समेत नौ मामले दर्ज

          एसपी के मुताबिक, चंदन कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ वर्ष 2010 से 2026 के बीच हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट समेत नौ मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2014, 2017 और 2018 के हत्या से जुड़े मामले भी शामिल हैं। वर्ष 2023 में भी उसके खिलाफ रंगदारी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।

          इस मामले में एमएच नगर थाना में कांड संख्या 412/26 के तहत दो नवंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल सहित जिला पुलिस और एसटीएफ के जवान शामिल थे।

          Siwan Criminal Chandan Singh Arrested Siwan STF Operation कुख्यात अपराधी चंदन कुमार सिंह सीवान पुलिस छापेमारी सीवान में चंदन सिंह गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          November 3, 2026

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          November 3, 2026

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.