Punjab Aam Aadmi Clinic : पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Arvind Kejriwal ने फतेहगढ़ साहिब में 109 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में 107 दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध हैं। केजरीवाल ने बताया कि इस हेल्थ नेटवर्क के तहत अब तक करीब 5 करोड़ ओपीडी विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जो इस मॉडल की सफलता को दर्शाता है।
स्वास्थ्य कार्ड और मुफ्त इलाज पर जोर
केजरीवाल ने कहा कि सरकार 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी कर रही है, जिनमें से 30 लाख कार्ड पहले ही बन चुके हैं। अब तक 1.65 लाख लोग इन कार्ड्स के जरिए इलाज का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की पूरी आबादी को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली मॉडल का जिक्र और भाजपा पर निशाना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार आई तो मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो सकती हैं। उन्होंने पंजाब के मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि वे ऐसी “जन-विरोधी नीतियों” से सावधान रहें और विकास के मॉडल को आगे बढ़ाएं।
भगवंत मान का विपक्ष पर हमला और योजनाओं का जिक्र
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी मंच से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां अन्य पार्टियां सिर्फ सत्ता की बात करती हैं, वहीं उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और खेतीबाड़ी जैसे मुद्दों पर काम कर रही है। मान ने “मां-बेटी सम्मान योजना” का जिक्र करते हुए बताया कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।
Read More : Dhanbad कोर्ट को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकियां, वकीलों में दहशत
इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों के लिए बड़े प्रोजेक्ट
सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में 41.22 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए नहरी पानी 70 गांवों के 41,726 एकड़ खेतों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के पानी की हर बूंद किसानों के काम आएगी, जिससे खेती को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।


