Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 15 August 2026 || 00:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
          चुनाव

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस उपचुनाव में 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम में बंद हो चुका है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News: बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जा रही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली। निर्वाचन आयोग के अनुसार उपचुनाव में कुल 34.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान अधिकांश केंद्रों पर शांति रही, हालांकि विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 19 और 20 सहित कुछ मतदान केंद्रों पर भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच हल्की झड़प की घटना सामने आई।

          बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस उपचुनाव में 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम में बंद हो चुका है। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता शामिल हैं। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

          मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई, लेकिन अपेक्षित उत्साह मतदाताओं में देखने को नहीं मिला।

          मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक उत्सव है और हर मतदाता को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह केवल मतदान करने के लिए दिल्ली से पटना आए हैं। साथ ही उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए चुनाव में कोई विशेष संभावना नहीं है।

          भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मतदान के बाद दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान कर रही है।

          वहीं भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मतदान के बाद भाजपा की शानदार जीत का भरोसा जताया। दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को पुलिस द्वारा परेशान किया गया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद जनता परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर रही है।

          बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी मतदान के बाद कहा कि बांकीपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्थिति मजबूत है और विपक्ष का कोई मुकाबला नहीं है। अब सभी राजनीतिक दलों की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर है, जब बांकीपुर उपचुनाव का अंतिम परिणाम घोषित होगा।

          सुबह से शाम तक ऐसा रहा मतदान का प्रतिशत

          शाम 5 बजे 33.57 प्रतिशत

          दोपहर 3 बजे 27.82 प्रतिशत

          दोपहर 1 बजे 20.01 प्रतिशत

          सुबह 11 बजे 1.50 प्रतिशत

          सुबह 9 बजे 4.61 प्रतिशत

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          August 13, 2026

          नवादा में 17 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफन शव निकाला गया; सौतेली मां समेत तीन हिरासत में

          August 13, 2026

          BPSC 70वीं परीक्षा के 2,027 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, CM सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा का लक्ष्य जनसेवा

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.