लातेहार।
बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बुधवार की रात जंगली हाथी का एक बच्चा के कुएं में गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के चिंघाड़ से पूरा इलाका 2 घंटे तक दहशत के साए में रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस प्रशासनिक महकमा को भी परेशानी आई। हालांकी की 2 घंटे बाद हाथियों ने खुद ही कुएं में गिरे बच्चे हाथी को सुरक्षित निकाल लिया और जंगल की ओर चले गए। तब लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि इन दिनों बालूमाथ थाना क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड जमा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इस दरमियान खेत में सिंचाई के लिए बनाए गए कुएं नुमा गड्ढा में हाथी का बच्चा गिर गया था।
