Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 23 June 2026 || 18:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक
          Headline

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          today post liveBy today post liveJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए वह खास पल आ गया, जिसका सपना उन्होंने बचपन से देखा था। महज 15 वर्ष की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले वैभव को अब टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है। भारतीय टीम में चयन के बाद जब उनकी आधिकारिक जर्सी उनके पास पहुंची तो वह भावुक हो गए और अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सके।

          वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का गौरव हासिल किया। उनकी लगातार दमदार पारियों ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

          भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी एक वीडियो में वैभव को पहली बार अपनी टीम इंडिया की जर्सी प्राप्त करते हुए देखा गया। वीडियो में जैसे ही वह बॉक्स खोलकर जर्सी निकालते हैं, कुछ क्षणों तक उसे देखते रहते हैं। उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलकता है।

          वीडियो में वैभव ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनके पास इस पल को बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार क्रिकेट बैट हाथ में लिया था और मैदान पर अभ्यास शुरू किया था, उसी दिन से उनका सपना भारतीय टीम के लिए खेलना और टीम इंडिया की जर्सी पहनना था। अब उनका यह सपना सच हो गया है।

          वैभव ने कहा कि जर्सी को देखते ही वह बेहद खुश हो गए और लगातार मुस्कुराते रहे। उन्होंने इसे अपने क्रिकेट करियर का पहला बड़ा कदम बताया। युवा बल्लेबाज के अनुसार कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की जाती और जब वे सच हो जाते हैं तो व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया तक नहीं दे पाता। उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल वैसा ही था।

          वैभव सूर्यवंशी की सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर किसी भी सपने को हकीकत में बदला जा सकता है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Indian cricket team IPL 2026 Star Team India jersey Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi selection
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.