Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 09:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार
          Headline

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh News:  जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में हुए अमन दुबे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अधेड़ प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध और उससे उपजे विवाद के कारण 28 वर्षीय अमन दुबे की पिटाई की गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जसवंत प्रजापति (50) और सुमन देवी (47) को गिरफ्तार किया है।

          जानकारी के अनुसार, अमन दुबे की मौत के बाद उसकी मां किरण देवी ने कुजू ओपी में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने जसवंत प्रजापति और सुमन देवी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो घटनाक्रम के पीछे प्रेम त्रिकोण और अवैध संबंधों की कहानी सामने आई।

          जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की। इसमें पता चला कि सुमन देवी के साथ अमन दुबे के भी संबंध थे। वहीं सुमन देवी लंबे समय से जसवंत प्रजापति के साथ रह रही थी। अमन को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था और वह इसका लगातार विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया।

          मृतक की मां किरण देवी ने पुलिस को बताया कि 12 जून को अमन दुबे को फोन कर बुलाया गया था। वह जसवंत और सुमन के घर गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी हालत बेहद खराब थी। अमन ने घरवालों को बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

          पूछताछ के दौरान सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पहले राजदेव विश्वकर्मा से हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट होने के कारण वह पति को छोड़कर जसवंत प्रजापति के साथ रहने लगी थी। दोनों ने रजरप्पा मंदिर में विवाह किया था और पिछले 19 वर्षों से साथ रह रहे थे। हालांकि जसवंत की पहली पत्नी और बच्चे अलग घर में रहते हैं।

          कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जसवंत प्रजापति और अमन दुबे के बीच मारपीट की पुष्टि हुई है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मारपीट के दौरान अमन को छाती में गंभीर अंदरूनी चोट लगी थी। घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अचेत अवस्था में उसकी मौत हो गई।

          पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

          Jaswant Prajapati jharkhand murder case Kuju OP News Kuju Police Ramgarh Crime News Ramgarh Murder Case Suman Devi अमन दुबे हत्याकांड अवैध संबंध विवाद प्रेम त्रिकोण हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.