Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 22 June 2026 || 20:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी
          Headline

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 22, 2026Updated:June 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Lucknow News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में भवन की ऊपरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया, जिससे करीब 15  छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

          जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय इमारत की निचली मंजिल पर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊपर चल रहे कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिलों से नीचे कूद गए। इस दौरान कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीगंज और मड़ियांव थाना पुलिस के साथ दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर के अंदर अत्यधिक धुआं भर जाने के कारण बचाव दल को दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बच्चों को बाहर निकाला गया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

          हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया। अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Aliganj Coaching Center Fire Breaking News Lucknow Coaching Center Accident Fire Rescue Operation Lucknow Coaching Fire Lucknow Fire Accident Lucknow News Hindi PM Modi Condolence UP Fire News Yogi Adityanath News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर की नई जिलाधिकारी बनीं अलंकृता पांडे, विकास और सुशासन को मिलेगी नई दिशा

          June 22, 2026

          सारण में पुलिस का विशेष अभियान, 46 अभियुक्त गिरफ्तार, 221 लीटर से अधिक शराब बरामद

          June 22, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          June 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          भागलपुर की नई जिलाधिकारी बनीं अलंकृता पांडे, विकास और सुशासन को मिलेगी नई दिशा

          सारण में पुलिस का विशेष अभियान, 46 अभियुक्त गिरफ्तार, 221 लीटर से अधिक शराब बरामद

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.