Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 21:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»मोतिहारी में डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर,ATM के जरिए पाकिस्तान भेजी जा रही थी ठगी की रकम,चार गिरफ्तार
          बिहार

          मोतिहारी में डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर,ATM के जरिए पाकिस्तान भेजी जा रही थी ठगी की रकम,चार गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  मोतिहारी – जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।

          एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर डीएसपी अभिनव पराशर और चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित कुमार नाम का युवक कल्याणपुर क्षेत्र में एक एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार अंकित कुमार से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान अंकित कुमार (खटोलवा), युवराज कुमार (फुलतकिया केसरिया), मोहम्मद साहिल (मानिकपुर गड़हिया) और चुन्नू कुमार (मझौलिया) के रूप में हुई है।

          पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फर्जी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देते थे और फिर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। ठगी से प्राप्त रकम को कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) के जरिए पाकिस्तान भेजा जाता था।

          इस पूरे नेटवर्क में शामिल अपराधियों को ठगी की रकम का करीब 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने इनके पास से 7 विभिन्न बैंकों के पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, एक ब्लैंक चेक, 5 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा ठगी की रकम से खरीदी गई दो R15 और एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।

          छापेमारी टीम में कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, साइबर थाना के प्रत्यूष विक्की, शिवम कुमार, प्रियंका कुमारी और सौरव आजाद शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है।

          पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ATM fraud india cyber police action digital arrest scam motihari cyber crime pakistan cyber fraud gang
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.