Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»दरभंगा»दरभंगा मेट्रो का सपना जल्द होगा साकार, एयरपोर्ट से डीएमसीएच तक तय हुआ पहला रूट
          दरभंगा

          दरभंगा मेट्रो का सपना जल्द होगा साकार, एयरपोर्ट से डीएमसीएच तक तय हुआ पहला रूट

          today post liveBy today post liveOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दरभंगा के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो योजना का पहला चरण तय कर लिया गया है। दरभंगा मेट्रो का रूट दरभंगा एयरपोर्ट, एम्स, तारामंडल, आइटी पार्क, रेलवे स्टेशन और डीएमसीएच को जोड़ते हुए शहर की प्रमुख जगहों को एक साथ जोड़ने का काम करेगा। नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में डीएम राजीव रौशन, नगर आयुक्त, महापौर, नगर पार्षद, और राइट कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर रूट का मंथन किया। बैठक में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने समन्वय बनाकर मेट्रो निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। इस प्रस्ताव को अब नगर विकास विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

          कॉरिडोर विस्तार की मांग

          दरभंगा मेट्रो का पहला कॉरिडोर दरभंगा एयरपोर्ट से दरभंगा जंक्शन होकर डीएमसीएच तक पहुंचेगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर भवानीपुर सकरी से गर्वनमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज तक बनाया जाएगा। बैठक में नगर विधायक संजय सरावगी ने संशोधन प्रस्ताव रखते हुए एयरपोर्ट से शिवधारा, चक्का, शोभन एम्स होते हुए लहेरियासराय समाहरणालय से डीएमसीएच तक का विस्तृत रूट बनाने की मांग की। डीएम राजीव रौशन ने रूट में परिवर्तन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

          भूमिगत मेट्रो और एलिवेटेड रूट का प्रावधान

          मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि पहले कॉरिडोर के तहत लहेरियासराय स्टेशन से बेंता चौक, वीआईपी रोड और दरभंगा एयरपोर्ट तक का रूट शामिल किया गया है। दूसरा कॉरिडोर भवानीपुर सकरी से दरभंगा एम्स तक होगा। मेट्रो में भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशनों की योजना बनाई गई है, जिसमें संकीर्ण इलाकों में भूमिगत और पर्याप्त स्थानों पर एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले रूट की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर होगी जिसमें 10 स्टेशन होंगे, जबकि दूसरे रूट की लंबाई 10 किलोमीटर होगी और उसमें भी 10 स्टेशन शामिल होंगे।

          डीपीआर जल्द बनेगा

          इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझावों को सुनते हुए संभावित मेट्रो रूट की मैपिंग कर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द तैयार करने की सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए रूट का अंतिम नक्शा जल्द ही नगर विकास विभाग की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नाबालिग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर लापरवाही के आरोप,अपहरण के बाद हत्या का मामला

          April 13, 2026

          दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट,हथियार के दम पर प्रेम ज्वेलर्स शोरूम मिनटों में साफ, CCTV भी तोड़ा

          April 3, 2026

          दरभंगा में 80 लाख की हीरोइन के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,दरभंगा-पटना कनेक्शन: 28 पैकेट हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार,असम से बिहार तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          March 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.