Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 23 August 2026 || 19:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
          Headline

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          ऑपरेशन सफाया के तहत पांकी पुलिस की कार्रवाई, लूट की तैयारी कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार; कार्बाइन, सात जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद, दो आरोपी फरार।
          today post liveBy today post liveAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पलामू, 23 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के पलामू जिले में पांकी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सफाया के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट की तैयारी कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी कार्बाइन, मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई हैं। वहीं, पुलिस को देखते ही दो अन्य आरोपित नदी में कूदकर फरार हो गए।

          पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर किसी व्यापारी को निशाना बनाने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए लेस्लीगंज (पांकी) के एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और तत्काल छापेमारी शुरू की गई।

          पुलिस टीम पांकी थाना क्षेत्र में सतबरवा से उत्तर दिशा में बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे स्थित कोलवा टोला पहुंची। वहां पुलिस को कुछ दूरी पर दो बाइक खड़ी दिखाई दीं। आसपास पांच संदिग्ध लोग मौजूद थे। पुलिस की भनक लगते ही सभी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीन आरोपितों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य नदी में छलांग लगाकर भागने में सफल रहे।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोहन गंझू (38), सकिंदर गंझू (22) और सुमन यादव (23) के रूप में हुई है। तीनों चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

          पुलिस ने बताया कि बरामद कार्बाइन पूर्व उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के कमांडर रहे सीता गंझू की थी। वर्ष 2011 में पुलिस मुठभेड़ में सीता गंझू की मौत के बाद उसके भाई सोहन गंझू ने कथित तौर पर हथियार अपने पास रख लिया था। पुलिस का आरोप है कि इसी हथियार के सहारे वह गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। चतरा क्षेत्र में आने वाले अफीम तस्कर भी कथित तौर पर उसके निशाने पर रहते थे।

          पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। सोहन के खिलाफ लावालौंग, प्रतापपुर और मयूरहंड थानों में मामले दर्ज हैं। सकिंदर के खिलाफ बड़कागांव थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले हैं, जबकि सुमन यादव के खिलाफ लावालौंग थाने में डकैती और एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज बताए गए हैं।

          पांकी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार दोनों आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।

          Criminals arrested in Palamu; Panki police take action; 'Operation Safaya Palamu'; plot to rob a trader foiled; carbine and cartridges seized.
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.