Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 23:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चीफ जस्टिस ने किया मोहनियां में अनुमंडलीय कोर्ट का उद्घाटन
          Headline

          चीफ जस्टिस ने किया मोहनियां में अनुमंडलीय कोर्ट का उद्घाटन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          भभुआ। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने शनिवार को कैमूर जिले के मोहनिया में नवस्थापित अनुमण्डलीय न्यायालय एवं भभुआ में न्यायिक पदाधिकारियों के लिए नवनिर्मित 24 आवासों का उद्घाटन किया।मौके पर मुख्य न्यायाधीश  ने   न्याय को उनलोगों के दरवाजे तक पहुंचाने की अपील की जो न्यायालय पहुंचकर न्याय मांगने में असमर्थ हैं। इसके लिए उन्होंने लीगल सर्विस अथारिटी, उसके स्वयंसेवकों एवं अधिवक्तागण का आह्वान किया।  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता गण न्याय प्रणाली के प्रहरी हैं। उन्हें सामने आकर समस्याओं को मुंसिफ से लेकर मुख्य न्यायाधीश स्तर तक मजबूती से उठाना है। समाधान के लिए मुकम्मल व्यवस्था बना दी गई है।

          उन्होंने जजों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें प्रतिपल अपने को स्मरण कराना है कि हम सेवक के रुप में यहां बैठे हैं और हमारा काम सारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बाधाओं को दरकिनार कर सेवा करना है। हमारे उपर समाज की आंखें लगी हैं। हम समाज के प्रति जिम्मेदार हैं। हमारा प्रत्येक कार्य, वचन एवं व्यवहार लोगों में न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास दृढ़ करनेवाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष की बात है कि न्यायपालिका में महिला न्यायाधीशों की संख्या 25 से 35 प्रतिशत हो गयी है। अच्छी संख्या में महिलाएं अधिवक्ता बन रहीं हैं। महिला अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि न्यायपालिका को कैरियर के रूप में चुनें।

          मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने अपने को डिजिटली शिक्षित किया और महामारी के बावजूद डिजिटल माध्यम अपनाकर न्याय प्रक्रिया को जारी रखा। अपनी जान पर खेलकर न्याय प्रक्रिया जारी रखने में अमूल्य योगदान के लिए उन्होंने अधिवक्ता लिपिकों एवं न्यायालय कर्मियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
          मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मोहनियां में अनुमण्डलीय न्यायालय के शुरु हो जाने से पांच प्रखण्डों की एक बड़ी आबादी के लिए न्याय और सुलभ हो जाएगा। हाईकोर्ट जज अश्विनी कुमार सिंह ने ईमानदारी, निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं योग्यता को न्यायाधीशों के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इनके आधार पर हीं सही न्याय संभव है। अधिवक्ताओं में भी इन गुणों का होना जरूरी है।

          मुख्य न्यायाधीश ने मोहनियां में अनुमण्डलीय न्यायालय एवं भभुआ में न्यायिक पदाधिकारियों के लिए नवनिर्मित 24 आवासों का उद्घाटन किया। प्रिंसिपल जज राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारीगण व्यवस्था एवं सुरक्षा में तैनात थे। इस अवसर पर विधि सचिव आर पी मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्रता तिवारी, राजेश कुमार शुक्ल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार उपाध्याय सहित अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

          अधिवक्ता अनुमण्डलीय न्यायालय प्रहरी भभुआ न्यूज मुख्य न्यायाधीश
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.