Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 19 August 2026 || 00:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी
          चुनाव

          महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 28, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पटना।

          बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर  पेंच फंसता दिख रहा है। रालोसपा के बाद अब कांग्रेस भी सीट बंटवारे के फार्मूले पर राजी नहीं है। सोमवार को कांग्रेसी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे विधानसभा के सभी 243 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम लेकर दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को 65 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जिसपर  कांग्रेस राजी नहीं है। इधर सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच डैमेज कंट्रोल के भी प्रयास जारी है। संभावना जताई गई है कि सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनने पर कांग्रेस बिहार विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है। हालांकि इसका फैसला पार्टी आलाकमान की ओर से किया जाना है।

          बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अध्यक्ष अविनाश पांडे एवं सदस्य काजी नजीमुद्दीन और देवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों से विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के साथ अन्य बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया। बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी 243 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम लेकर दिल्ली लौट गई। अब आगे का निर्णय पार्टी के आलाकमान स्तर से तय होगा।

          बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि जिला अध्यक्षों से जो फीडबैक मिला है वह आलाकमान के पास रखी जाएगी। अंतिम फैसला उन्हीं के द्वारा किया जाना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी।  तो पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने बताया कि चुनाव को लेकर उम्मीदवारों से इस बार हाइटेक सिंगल विंडो सिस्टम से आवेदन लिए गए थे। सभी आवेदनों को डिजिटल रूप से स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के सक्षम पदाधिकारियों तक पहुंचाया गया था।

          बैठक के बाद यह बात सामने आई कि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि महागठबंधन में बात बन जाए इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का जो फार्मूला तैयार किया गया है।  उसमें कांग्रेस को 65 सीट देने का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद 155 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

           

           

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुलतानगंज का अजगैबीनाथ धाम: आस्था और रहस्य का अनोखा संगम, देवघर नहीं जाते यहां के महंत

          August 17, 2026

          नवादा में खौफनाक वारदात: दो बेटियों की ह/त्या के बाद मां ने फंदे से लटक दी जान

          August 17, 2026

          कटिहार में दर्दनाक हादसा: बरंडी नदी में डूबे 5 बच्चे, 3 की मौत

          August 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          बाबूलाल का सरकार पर आरोप, बोले छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार,परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच जरूरी

          अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र महतो ने सरकार के फैसले को सराहा, बोले- विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

          गुमला में 5 लाख के इनामी रामदेव लोहरा सहित जेजेएमपी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

          धनबाद में पुलिस मुठभेड़: प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.