Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Uncategorized»बिहार में बंगाल के स्क्रैप कारोबारी का अपहरण, तीन दिन तक नशे की दवा देकर रखा गया बंधक
    Uncategorized

    बिहार में बंगाल के स्क्रैप कारोबारी का अपहरण, तीन दिन तक नशे की दवा देकर रखा गया बंधक

    today post liveBy today post liveFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Bihar Kidnapping Case
    Bihar Kidnapping Case
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bihar Kidnapping Case : 6 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिलुआ निवासी स्क्रैप कारोबारी धर्मेंद्र कुमार महतो (37) को पैसे के लेन-देन के बहाने जमुई के बख्तियारपुर बुलाया गया था. कारोबारी को भरोसे में लेकर बुलाने के बाद पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद उन्हें लगातार नशे की दवा दी जाती रही, जिससे वह बेहोशी की हालत में रहे और किसी से संपर्क न कर सकें.

    नशे की हालत में बिहार-झारखंड घुमाते रहे अपराधी

    जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अपराधी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में कारोबारी को बैठाकर बिहार और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे. कभी बख्तियारपुर, कभी मोकामा, तो कभी देवघर और जमुई के आसपास के क्षेत्रों में ले जाया गया. इस दौरान अपराधी कारोबारी से पैसे की उगाही की योजना बना रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

    गुप्त सूचना से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    6 फरवरी को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति का अपहरण कर अपराधी किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अपहृत कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया.

    दो आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो और नशीली दवा बरामद

    पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू, पिता चंद्रभूषण सिंह, ग्राम पेंधी थाना वरहट जिला जमुई और सोनू कुमार तांती उर्फ रेड्डी, पिता स्व. सुनील तांती, ग्राम दाबिल थाना खैरा जिला जमुई के रूप में हुई है. पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियो गाड़ी और नशे की दवाइयां भी बरामद की हैं.

    Read More : गिरिडीह में पुलिस-CRPF ऑपरेशन सफल, बंकर से 11 राइफल और ग्रेनेड बरामद

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. वहीं इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bakhtiyarpur kidnapping Bihar crime update Bihar Jharkhand kidnapping case Bihar kidnapping case businessman kidnapping news Jamui crime news Jamui kidnapping news Jamui police action Jamui SDPO Satish Suman kidnapping using sedative drugs Laxmipur police station Scorpio vehicle kidnapping West Bengal businessman West Bengal scrap businessman kidnapping
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026

    Ranchi News : सीएम आवास को लेकर झारखंड की सियासत गरमाई, बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला

    March 6, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.