Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 04:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में पुलिस-CRPF ऑपरेशन सफल, बंकर से 11 राइफल और ग्रेनेड बरामद
          Headline

          गिरिडीह में पुलिस-CRPF ऑपरेशन सफल, बंकर से 11 राइफल और ग्रेनेड बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News:  जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र के जंगलों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से इस इलाके में नक्सली गतिविधियों को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही थी।

          शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार ओमप्रकाश सिंह और डीएसपी कोसर अली ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा ओपी अंतर्गत पारसनाथ पहाड़ के पास भाल्कि पहाड़ी और कानेडीह इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक छिपा हुआ बंकर मिला, जिसके अंदर करीब 15 फीट नीचे जाकर बीडीडीएस टीम की मदद से हथियार बरामद किए गए।

          बरामद सामान में 11 राइफल, छह अलग-अलग मॉडल के हैंड ग्रेनेड तथा वायरिंग तार के दो स्टॉक शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार सूचना थी कि इलाके में हार्डकोर नक्सलियों की आवाजाही फिर से बढ़ रही है और वे अपना प्रभाव कायम करने की कोशिश में हैं। इसी आशंका के मद्देनजर यह ऑपरेशन चलाया गया।

          एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में बरामद कुछ राइफल पर अंग्रेजी में ‘जीआरडी’ लिखा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ये हथियार गिरिडीह के होमगार्ड कैंप से लूटे गए हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। कुछ राइफलों के बट टूटे हुए पाए गए हैं।

          इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, पंजाब का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,इंडोनेशिया तक फैला अपहरण नेटवर्क, पुलिस जांच में सनसनीखेज तथ्य

           

          उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में पचंबा थाना क्षेत्र के होमगार्ड कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर लगभग 20 राइफल लूट ली थीं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि बरामद हथियार उसी घटना से जुड़े हैं या किसी अन्य जगह से लूटकर यहां छिपाए गए थे। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

          इस खबर को भी पढ़ें :Dhanbad : झरिया से सनसनीखेज मामला, दो माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप

          CRPF search operation in Giridih CRPF सर्च ऑपरेशन गिरिडीह Giridih Naxal operation Home Guard rifle loot investigation Jharkhand Naxal News weapons recovered from Parasnath forest गिरिडीह नक्सल ऑपरेशन झारखंड नक्सली खबर पारसनाथ जंगल हथियार बरामद होमगार्ड राइफल लूट जांच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.