Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 17:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»भाजपा को मिला हेमंत सोरेन के खिलाफ ‘दांव’! बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम बनेंगे चुनौती
          चुनाव

          भाजपा को मिला हेमंत सोरेन के खिलाफ ‘दांव’! बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम बनेंगे चुनौती

          today post liveBy today post liveOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गढ़ माने जाने वाले बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से भाजपा ने गमालियल हेम्ब्रम को टिकट देने का निर्णय किया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। वर्ष 2014 से लगातार हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं, और इसे झामुमो का अभेद्य गढ़ माना जाता है।

          बरहेट में भाजपा को पहली जीत का इंतजार

          बरहेट, संताल परगना के साहिबगंज जिले में स्थित है और यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए हमेशा चुनौती रही है। इस सीट पर आज तक भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई है। 1957 और 1962 में झारखंड पार्टी के बाबूलाल टुडू यहां से चुनाव जीत चुके हैं, और इसके बाद 1967 व 1972 में मसीह सोरेन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी। वर्ष 1977 में परमेश्वर हेम्ब्रम ने जनता पार्टी के टिकट से जीत दर्ज की थी।

          1990-2000: झामुमो के हेमलाल मुर्मू का दौर

          1980 और 1985 में कांग्रेस के थॉमस हांसदा ने बरहेट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 1990, 1995 और 2000 के चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हेमलाल मुर्मू ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। इस दौरान झामुमो का इस क्षेत्र में खासा दबदबा बना रहा। वर्ष 2005 में झामुमो के थॉमस सोरेन ने इस सीट से जीतकर झामुमो का वर्चस्व बरकरार रखा।

          हेमंत सोरेन: बरहेट से जीत कर बने मुख्यमंत्री

          2009 में फिर हेमलाल मुर्मू ने बरहेट से जीत दर्ज की, लेकिन 2014 में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और दिशोम गुरु के पुत्र हेमंत सोरेन ने इस सीट से चुनाव जीतकर भाजपा को शिकस्त दी। इसके बाद 2019 में एक बार फिर हेमंत सोरेन ने इस सीट से जीत हासिल की और झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

          क्या गमालियल हेम्ब्रम बना सकेंगे भाजपा के लिए इतिहास?

          बरहेट (एसटी) विधानसभा क्षेत्र पर झामुमो के किले को भेदने के लिए भाजपा ने गमालियल हेम्ब्रम को अपना प्रत्याशी बनाया है। हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा की इस चुनौती को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म है। भाजपा को उम्मीद है कि इस बार इतिहास रचते हुए गमालियल हेम्ब्रम झामुमो के किले में सेंध लगाने में सफल होंगे

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.