रांची।
ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने दो अबोध पुत्रों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना थाना क्षेत्र के कुछ गांव में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर बुधवार को शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों की पहचान सत्येंद्र महतो (31), रितेश कुमार 4 और नीलेश 2 वर्ष के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सत्येंद्र महतो अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा करता था। सोमवार को पुनः झगड़ा करने पर उसकी पत्नी सब को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दिन सत्येंद्र महतो अपने दोनों पुत्रों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टॉप थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



