Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 15:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नीतिश मंत्रिमंडल विस्तार में 31 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे ज्यादा यादव जाति के कुल 8 मंत्री बने
          Headline

          नीतिश मंत्रिमंडल विस्तार में 31 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे ज्यादा यादव जाति के कुल 8 मंत्री बने

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।  बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ। 31 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के पुराने चेहरो को मौका मिला, तो राजद कोटे से 16 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली। हम पार्टी के एक और एक निर्दलीय को भी मंत्री बनाया गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी व जीतनराम मांझी सहित कई नेता मौजूद रहे।

          जातीय समीकरण के हिसाब से सबसे ज्यादा 8 यादव जाति से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि मुस्लिम समुदाय से पांच, अनुसूचित जाति से पांच, अति पिछड़ा से चार, कुशवाहा समाज से दो, कुर्मी जाति से दो, राजपूत से तीन, भूमिहार से दो, बाह्मण से एक और वैश्य समाज से एक मंत्री बनाए गए है।राजभवन के राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहें।

          राजद से बनाए गए मंत्री

          राजद से तेज प्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, सुरेन्द्र यादव, अलोक मेहता, अनीता देवी, सुरेन्द्र राम, समीर महासेठ,शाहनवाज़ आलम, कार्तिक मास्टर, जितेंद्र राय, रामानंद यादव, चन्दशेखर यादव, सुधाकर सिंह, इस्राइल मंसूरी और मोहम्मद शमीम को मंत्री पद मिला है।

          जदयू के बनाए गए मंत्री

          जदयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी और शिला मंडल को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा कांग्रेस से अफाक आलम और मुरारी गौतम को मंत्री पद मिला है। हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह प्रमुख चेहरा रहे जिन्हें आज मंत्री पद के लिए शपथ दिलाई गयी।

          नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है

          नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसी सभी अहम विभाग को अपने पास रखा हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नगर विकास, स्वास्थ्य,ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदार दी गयी है। तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। जदयू कोटे से आने वाले विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिहार के ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं, जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

          राजद से मंत्री बनाए गए रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खान एवं भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

          शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है।

          इनके अलावा कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो. इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कैबिनेट जदयु नीतिश पटना न्यूज मंत्रीमंडल राजद शपथ
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          June 13, 2026

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.