खगड़िया।
इश्क में अंधे एक 21 वर्ष के लड़के को चार बच्चों की मां 41 वर्षीय महिला से अंततः रविवार की रात को शादी रचाने पड़ी है। मामला जिले के दरियापुर पंचायत के पंचखुट्टी नया गांव की है। यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी अनुसार जोरावरपुरा पंचायत अंतर्गत शिरोमणी टोला के 21 वर्षीय युवक का 2 वर्षों से पंचखुट्टी नया गांव की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर महिला के घर आता था। रविवार की रात को ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पंचायत के सरपंच को बुलाया। फिर दोनों पक्षों के लोगों के सामने पंचनामा कागज बनाते हुए दोनों की शादी करा दी। लड़के ने महिला के साथ दो पुत्री को साथ रखने का वादा भी किया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के साथ महिला एवं दोनों पुत्रियों को विदा कर दिया। दो अन्य पुत्र अपनी दादी के साथ रहेंगे। बताया जाता है कि महिला के पति का देहांत हो चुका है।