बेगूसराय।
अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात को एसबीआई के एक मैनेजर के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें चोरों के हाथ 7 लाख रूपए के जेवरात व 90 हजार नगद सहित 10 लाख की संपत्ति हांथ लगी है। घटना चोरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन व पुलिस इंस्पेक्टर दीपक यादव घटनास्थल का मुआयना किया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में अटैची व बक्सा बरामद हुआ है।
जानकारी अनुसार पीड़ित गृहस्वामी निलेश कुमार सिंह का तबादला हाल ही में महाराष्ट से मुजफ्फरपुर जिले में हुआ है। इसके बाद वे सारा सामान लेकर अपने पैतृक निवास बेगूसराय पहुंचे थे। इस बीच उनके घर में चोरी हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। उल्लेखनीय हो कि घर के सभी लोग सरकारी नौकरी में हैं, लिहाजा ज्यादातर समय घर बंद रहता है। इसका फायदा चोर उठाते हैं। इसके पूर्व भी घर में दो बार चोरी हो चुकी है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच चल रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

