कोडरमा| झारखंड विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर झारखंड प्रदेश के नेताओं द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम को झारखंड सरकार के द्वारा रोके जाने के विरोध में भाजयूमो नगर मोर्चा की ओर से झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का झंडा चौक पर पुतला दहन किया गया। मौके पर नेताओं ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के दूसरे पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा में लगे प्रतिमा पर झारखंड प्रदेश के नेताओं द्वारा माल्यार्पण नहीं करने दिए जाना हेमंत सोरेन के घटिया मानसिकता को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के ही नहीं पूरे विश्व के नेता थे ,और ऐसे महापुरुष का अपमान करना देश के लोकतंत्र का अपमान करना है । कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार मुर्दाबाद हाय हाय के नारों के साथ पुतला दहन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनूप जोशी, देवनारायण मोदी, चंद्रशेखर जोशी ,बैजनाथ यादव, बीएनपी वर्णवाल, संजय शर्मा ,दिनेश्वर प्रसाद, दिनेश सिंह सहित अन्य मौजूद थें।