नालंदा।
जिले के रहुई थाना परिसर में सोमवार को तीन बच्चों की मां अंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस के वरीय पदाधिकारी थाना पहुंचकर मामले की जांच की है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सैदली निवासी रूदल यादव की पत्नी अंजू देवी 28 का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव के ही लव यादव के साथ चल रहा था। महिला लव यादव के साथ फरार हो गई थी। जिसे लेकर 21 मई को मामला दर्ज कराया गया था । पुलिस ने महिला को लव यादव के साथ पटना रेलवे स्टेशन से पकड़कर रविवार को रहुई थाना लाया था। इससे हताश होकर उसने सोमवार की सुबह थाना परिसर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। वह 3 बच्चे की मां थी। इस मामले में अभी तक पुलिस के अधिकारी द्वारा अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

