Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 20:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत
          Headline

          हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत

          असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बिहार के पूर्णिया में आयोजित भाजपा की प्रमंडल स्तरीय 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले रजनी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पूर्णिया में असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला, वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को दी इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती

          Purnima News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बिहार के पूर्णिया में आयोजित भाजपा की प्रमंडल स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले रजनी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को अगर प्रधानमंत्री बनने की इतनी ही इच्छा है तो उन्हें बांग्लादेश जाकर अपनी किस्मत आजमानी चाहिए।

          अपने संबोधन में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार, दिल्ली, असम और उत्तर प्रदेश में चुनावी सफलता नहीं मिल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को पैराशूट से बांग्लादेश में उतार देना चाहिए, ताकि वे वहां अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा सकें।

          वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा

          कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर भी सरमा ने निशाना साधा। उन्होंने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी इसी चुनावी व्यवस्था के तहत जीतकर संसद पहुंचे हैं। यदि विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है और उसे बेईमानी का संदेह है तो उसके निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।

          उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी की चुनावी असफलताओं पर भी कटाक्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने की सलाह दी।

          एसआईआर का किया समर्थन

          मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची से मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाने चाहिए। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की वकालत की।

          सरमा ने अकबर और बाबर का उल्लेख करते हुए भारत विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को नहीं मानते, उन्हें देश की चुनावी व्यवस्था का लाभ क्यों मिलना चाहिए।

          भाजपा ने निकाली विशाल पदयात्रा

          जनसभा के बाद हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में रजनी चौक से भाजपा की विशाल पदयात्रा निकाली गई। यात्रा लखन चौक, झंडा चौक और कालीबाड़ी चौक होते हुए आरएन साव चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

          कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, रत्नेश सदा, विधायक विजय खेमका, कृष्ण कुमार ऋषि और कलाधर मंडल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

          Himanta Biswa Sarma Rahul Gandhi Purnia BJP Rally पूर्णिया भाजपा पदयात्रा राहुल गांधी बांग्लादेश बयान हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी बयान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          November 4, 2026

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          November 4, 2026

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          November 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.