वाराणसी।काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर हर तरफ शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। मालूम हो कि मोदी ने दूसरी बार काशी से चुनाव लड़ने के दौरान डाेम राजा को अपना प्रस्तावक बनाया था। मंगलवार की सुबह जैसे ही डोम राजा के निधन की खबर फैली शोक संवेदनाओं का सिलसिला चल पड़ा। डोम राजा के निधन पर गृहमंत्री शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि डोम राजा को अपने चरणो में स्थान दें।

