नई दिल्ली।
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण शनिवार की रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एम्स में भर्ती कराया गया है । कोरोना से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय हो कि पिछले दिनों गृह मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसको लेकर वे मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। यहां ठीक होने पर थकान की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा था।


