नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन बब्वर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। इनकी पहचान भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान आतंकियो ने पुलिस टीम पर फायर की, जिसके जवाब में गोली चलानी पड़ी। दोनो लुधियाना के रहने वाले है। पंजाब पुलिस को कई मामलो में इनकी तलाश थी। स्पेशल टीम इनसे पूछताछ कर रही है। इनके पास से कुल 6 पिस्तौल और 40 गोलियां बरामद हुई है।

