Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 20:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार
          Headline

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  बिहार के नवादा जिले में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

          पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत स्थित ईंट भट्ठे के समीप छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गौसपुर बगीचा से दो और चैनपुरा गांव स्थित बगीचे से दो साइबर अपराधियों को पकड़ा गया।

          पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना परिसर स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी गौरव कुमार और शुभम कुमार, मसुदा गांव निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ गांव निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोयठाडीह गांव निवासी कन्हैया कुमार तथा कौआकोल थाना क्षेत्र के रामपुर बलुआ गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है।

          एसडीपीओ के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बजाज और रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की जाती थी।

          पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।

          वारिसलीगंज क्षेत्र में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

          पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर लोन या अन्य वित्तीय सुविधा के नाम पर मोबाइल, बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है। प्रेसवार्ता के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

          7 साइबर अपराधी गिरफ्तार Bihar cyber crime Keywords: नवादा साइबर अपराध Nawada cyber crime Warisaliganj Cyber Fraud नवादा पुलिस कार्रवाई बिहार साइबर क्राइम लोन के नाम पर ठगी वारिसलीगंज साइबर ठगी साइबर अपराधी गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          August 25, 2026

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.