Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 20 August 2026 || 20:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजीव गांधी की जयंती पर राहुल-प्रियंका हुए भावुक,मां ने हिम्मत से हर मुश्किल झेली’, सोनिया की किताब पर राहुल का भावुक संदेश
          Headline

          राजीव गांधी की जयंती पर राहुल-प्रियंका हुए भावुक,मां ने हिम्मत से हर मुश्किल झेली’, सोनिया की किताब पर राहुल का भावुक संदेश

          पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के आगामी संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर भावुक संदेश साझा किए
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          New Delhi News:  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के आगामी संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर भावुक संदेश साझा किए। दोनों ने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते, राजीव गांधी के निधन के बाद सोनिया गांधी के संघर्ष और उनके निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को याद किया।

          लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपनी मां और पिता को आखिरी बार 35 साल से अधिक समय पहले एक साथ देखा था। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी के निधन के बाद उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी को जीवन की तमाम कठिन परिस्थितियों का सामना हिम्मत और गरिमा के साथ करते देखा है।

          राहुल गांधी ने कहा कि केवल वह और प्रियंका ही जानते हैं कि पिता के निधन के बाद उनकी मां ने किन परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने सोनिया गांधी के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि अब उनकी मां की कहानी उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्रेम और सम्मान करते हैं।

          उन्होंने यह भी कहा कि निजी जीवन को प्राथमिकता देने वाली सोनिया गांधी के लिए अपनी व्यक्तिगत कहानी दुनिया के सामने रखना आसान नहीं रहा होगा। राजीव गांधी की जयंती पर अपने पिता को याद करते हुए राहुल ने उनके सपनों का भारत बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

          प्रियंका ने बताया माता-पिता के रिश्ते को महान प्रेम कहानी

          वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते को “हमारे समय की सबसे महान प्रेम कहानियों में से एक” बताया।

          प्रियंका ने कहा कि अगर राजीव गांधी आज उनके बीच होते तो वह अपने जन्मदिन के मौके पर सोनिया गांधी के संस्मरण के प्रकाशन के फैसले पर गर्व महसूस करते। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते को बेहद करीब से देखा है।

          प्रियंका के मुताबिक, सोनिया गांधी की किताब के जरिए लोग उन्हें सिर्फ एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक साहसी, संवेदनशील, वफादार और मजबूत महिला के रूप में भी जान सकेंगे। उन्होंने अपनी मां के व्यक्तित्व के निजी पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह सख्त होने के साथ-साथ मजाकिया और खुशमिजाज भी हैं। संदेश के अंत में प्रियंका ने लिखा, “लव यू, मां और आप पर बहुत-बहुत गर्व है।”

          10 नवंबर को प्रकाशित होगी सोनिया गांधी की किताब

          प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नोप्फ के अनुसार सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक में उनके युद्धोत्तर इटली में बीते बचपन, कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात और प्रेम, भारत में शुरुआती जीवन तथा परिवार में हुई त्रासदियों के बाद बदले जीवन का विवरण शामिल है।

          किताब के कवर पर सोनिया गांधी की युवावस्था की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई गई है। संस्मरण के सामने आने के बाद सोनिया गांधी के निजी जीवन और राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते के कई अनछुए पहलुओं को जानने का मौका पाठकों को मिलेगा।

          इस खबर को भी पढ़ें : बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

           

          Belonging A Journey of Love Priyanka Gandhi Sonia Gandhi Rahul Gandhi Emotional Message Rajiv Gandhi Birth Anniversary Sonia Gandhi Book Sonia Gandhi Memoir प्रियंका गांधी सोनिया गांधी राजीव गांधी जयंती राहुल गांधी भावुक संदेश सोनिया गांधी किताब सोनिया गांधी संस्मरण
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          August 20, 2026

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          August 20, 2026

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          August 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला,तुष्टिकरण का लगाया आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.