नालंदा।
गिरियक थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहा के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना बुधवार की सुबह 4 बजे की है। मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी मनीष सिसोदिया और बिहार के छपरा निवासी संटू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि दोनों युवक बाइक से कोडरमा से बिहारशरीफ जा रहे थे। इस बीच चौराहे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह से कुचल गए। इससे दोनों की मौत मौके पर हो गई। दोनों युवक पत्थर टाइल्स बिक्री का व्यवसाय करते थे।


